फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतक प्रतियोगिता: पहले पर बुलेट, दूसरे पर रॉकेट और तीसरे पर रहा बादल

Tue, 11 Apr 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
वंशनारायण यादव का चेतक बुलेट सबसे आगे रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहवल क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के अवकल स्थित मां कामाख्या धाम परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिलदारनगर के वंशनारायण यादव का चेतक बुलेट सबसे आगे रहा।
विज्ञापन


नरायनापुर के साहब यादव के राकेट ने दूसरा तथा तीसरे स्थान पर अवकल के बब्बन यादव का बादल रहा।

चेतक प्रतियोगिता में कुल 24 चेतकों ने भाग लिया। इसमें कुल चार ग्रुप बनाए गए थे। प्रत्येक चक्र चार राउंड तथा फाइनल राउंड पांच चक्र का रहा। प्रत्येक ग्रुप में छह चेतकों ने प्रतिभाग किया। अंतिम एवं फाइनल राउंड में कुल सात चेतकों ने हिस्सा लिया।

इसमें दिलदारनगर के बुलेट को विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। नरायनापुर के साहब यादव का राकेट दूसरे एवं अवकल के बब्बन यादव का बादल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि द्वय नवली के प्रधान प्रतिनिधि लालबहादुर सिंह एवं उतरौली के ग्राम प्रधान अजय सिंह ने मां कामाख्या धाम मंदिर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर हरी झंडी दिखाकर चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने विजेता एवं  उपविजेता सहित सभी प्रतिभागियों को शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चैता एवं बिरहा मुकाबला का भी आयोजन किया जिसमें बलिया के सिंटू हिटलर एवं बिहार के सत्यनारायण के बीच चैता मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन


इसी तरह मीरा मूर्ति एवं नंदलाल के बीच हुआ बिरहा मुकाबला भी बराबरी पर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें