फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ी तो शुरू हुई घड़ा-सुराही की खरीददारी

Mon, 10 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दूकानों पर शुरु हुई घड़ा-सुराही की खरीददारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का तेवर काफी तल्ख है। तेज धूप और उमस लोगों को बेचैन करने लगी है।  ऐसे में पल-पल लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ रही है। शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर घरों में लोग फ्रिज इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी घड़ों और सुराही की मांग में तेजी आई है।
विज्ञापन


बाजारों में घड़ा और सुराही की खरीददारी भी शुरु हो गई है। वहीं कुम्हार भी छोटे-बड़े साइज का घड़ा और सुराही बनाने में जुट गए है। बाजार में 50 से लेकर डेढ़ सौ रुपए में इसकी बिक्री की जा रही है। ग्राहकों को मीठा और ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए कई चाय-नाश्ता के दूकानदार भी बड़े साइज के घड़े की खरीद कर रहे हैं।

कुम्हारों ने बताया कि अब पहले जैसी घड़ा और सुराही की मांग नहीं है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे बनाने का काम किया जा रहा है। पर्याप्त मिट्टी भी नहीं मिल पा रही है, जिससे कारोबार को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें