फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए दिया धरना

Fri, 02 Dec 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से गुरूवार को सरजू पांडेय पार्क में मानदेय वृद्घि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने  धरना दिया। इस दौरान कार्यक र्ताओं ने प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को सौंपा।
मानदेय न बढ़ने से नाराज कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों के अनुरुप मानदेय में जल्द वृद्घि नहीं की जाती है तो नौ दिसंबर को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि हौसला पोषण योजना में ग्राम प्रधानों के साथ कार्यकर्ताओं के संयुक्त खाते होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे इस योजना का संचालन सही से नही हो पा रहा है। कहा कि मानदेय में वृद्घि नही होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उनसे अन्य काम भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का मानदेय काफी कम है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई नियुक्ति दी जाए और उनका मानदेय 15 हजार किया जाए। इस मौके पर डॉ. सत्यप्रकाश यादव, लल्लन  प्रसाद, बिंदू यादव, शीला सिंह, निर्मला उपाध्याय, नमिता शर्मा, नीलम,  सीमा कुशवाहा, सुमन यादव, सुनीता मौर्या, मंजू शर्मा, रीता यादव, माला,  चिंता आदि      मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें