फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति ट्रैक के नीचे होल कर बिछा दी गई पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। जलनिगम ने रेलवे से बिना अनुमति लिए ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के ट्रैक के नीचे से मशीन के जरिए रात में होल करके पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के साथ जमीन को समतल कर दिया। सोमवार की सुबह जब रेल कमियों को इसकी जानकारी हुई तो सामान वहां नहीं थे। दिलदारनगर स्टेशन के पीडब्लूआई कर्मियों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर उस दौरान ट्रैक धंस जाने से कोई ट्रेन हादसा हो जाए तो, इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। यह लापरवाही कहीं ट्रेन संचालन के लिए भारी न पड़ जाए। आए दिन हो रहे ट्रेन दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए सरकार प्रतिदिन विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देती है। सुरक्षित ट्रेन संचालन को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की जिम्मेदारी है लेकिन महत्वपूर्ण ताड़ीघाट-दिलदारनगर ब्रांच लाइन को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस संबंध में पीडब्लूआई दिलदारनगर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि जलनिगम के खिलाफ सुहवल थाने में सुरक्षित ट्रेन संचालन में बाधा पहुंचाने सहित अन्य मामलों को लेकर लिखित सूचना दी गई है। साथ ही विभाग अपने स्तर से भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें