फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
होली और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने दोनों आयोजनों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। एक वर्ग ने जहां रंगोत्सव पहले ही संपन्न कर ली तो दूसरे वर्ग ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जुमे की नमाज विलंब से अदा की।
विज्ञापन

शहर सहित कस्बों और गांवों में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के साथ रंगों का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कई मस्जिदों में निर्धारित समय से तो कई मस्जिदों में आधा से डेढ़ घंटे विलंब कर नमाज अदा की गई। जैसे ही रंगों की होली समाप्त हुई, नमाजियों के कदम मस्जिदों की तरफ बढ़ चले। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जहां होली नहीं खेली जा रही थी, वहां की मस्जिदों में परंपरागत समय पर ही नमाज अदा की गई। मस्जिद में पूर्व की तरह नमाजियों ने सुन्नत नमाज अदा की। इसके बाद विभिन्न मस्जिदों में ओलमा एकराम ने इस्लाही तकरीरें कीं। इमाम ने इसके बाद खुत्बा पढ़ा। तकबीर के बाद नमाजे जुमा अदा की गई। नमाज के बाद नमाज और रोजे की कुबूलियत के साथ ही मुल्क में अमनो-अमान और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की गईं। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न मस्जिदों पर सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। बहरियाबाद कस्बा सहित मलिकनगांव, दरगाह, पलिवार, देईपुर, मिर्जापुर, रायपुर आदि गांवों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। विभिन्न मस्जिदों में सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें