फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर भाइयों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जसदेपुर- सुखडेहरा मार्ग पर मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीट और 25 हजार के इनामी आशुतोष राय उर्फ आशु
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू के बाएं पैर तो हिस्ट्रीशीटर सर्वेश राय उर्फ सिट्टू दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 13 अक्तूबर की शाम सुखडेहरा गांव के पास रास्ते के विवाद में हमलावरों ने सीआईएसएफकर्मी राघवेश यादव और उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर फायरिंग कर दी थी। राघवेश के पैर और पंकज के सीने में गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल पंकज का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार हुआ था। राघवेश यादव क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, तभी विवाद हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने सुखडेहरा निवासी हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, हिस्ट्रीशीटर सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और उपेंद्र राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जसदेपुर-सुखडेहरा मार्ग पर मुठभेड़ में थाने के हिस्ट्रीशीट और 25 हजार के इनामी सुखडेहरा निवासी आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं, वीरपुर- डीहवा मार्ग स्थित एक मिशन के पास से मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सर्वेश राय उर्फ सिट्टू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, खोखा और कारतूस बरामद हुआ। तीसरे आरोपी 25 हजार के इनामी गोड़ी खास निवासी उपेंद्र राय को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल हिस्ट्रीशीटर भाइयों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष पर पांच तो सर्वेश पर दर्ज हैं आठ प्राथमिकी
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद सीओ ने बताया कि सुखडेहरा निवासी आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू और उसका भाई सर्वेश राय उर्फ सिटू भांवरकोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हमलावर आशुतोष राय पर भांवरकोल थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज है। जबकि सर्वेश राय पर भांवरकोल थाने में विभिन्न संगीन धाराओं में आठ प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, हमलावर उपेंद्र नाथ राय के खिलाफ भांवरकोल थाने में दो प्राथमिकी दर्ज है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की लगातार टीम दबिश दे रही थी।
हमलावरों ने की थी फायरिंग
थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर भाइयों आशुतोष राय और सर्वेश राय को जब पुलिस टीम गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए।

जसदेपुर- सुखडेहरा मार्ग पर मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीट और 25 हजार के इनामी आशुतोष राय उर्फ आशु

जसदेपुर- सुखडेहरा मार्ग पर मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीट और 25 हजार के इनामी आशुतोष राय उर्फ आशु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें