स्थानीय विकास खंड के लोहिया ग्राम चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में गुरुवार को जिला मुख्यालय से आई स्वच्छता टीम ने ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के विषय में बताया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय ने ग्रामीणों से खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई।
टीम की कुमारी कुसुम, अभय गुप्ता, रणविजय सिंह आदि ने ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक कियाग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर ने गांव को खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने के लिये हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गंगा सागर कुशवाहा, शिवजी, अमरनाथ यादव, सोनू वर्मा, भुव