फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईटेक पहरा, एआई बताएगा हर संदिग्ध हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे न केवल रियल टाइम ऑडियो-वीडियो प्रसारित करेंगे, बल्कि परीक्षार्थियों की गतिविधियों की एआई आधारित स्कैनिंग भी करेंगे।
विज्ञापन

यदि किसी परीक्षार्थी की गतिविधि संदिग्ध पाई जाती है, तो कैमरे से जुड़े परीक्षा केंद्र का ऑटोमेटिक अलार्म बजेगा। इसके साथ ही सूचना एक साथ बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय कार्यालय और जिला स्तर के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। यह व्यवस्था जिले के 196 परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस के निर्देशन में लागू की जा रही है।
जनपद के 1014 माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1.37 लाख परीक्षार्थी इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष से ही हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी, जिसे इस बार और अधिक मजबूत किया गया है। हर परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे आईडी और पासवर्ड के माध्यम से सीधे बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे। एआई तकनीक इस तरह से तैयार की गई है कि यदि कोई परीक्षार्थी बार-बार अपनी सीट से उठता है, आगे-पीछे मुड़ता है, असामान्य हाव-भाव करता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें