फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहनों पर रोक, वाराणसी रूट भी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन मेला और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था 2-3, 9-10, 16-17 और 23-24 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। वहीं, मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि पर 11 अगस्त को भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि यातायात योजना के तहत शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। रौजा तिराहा, आलमपट्टी, अटवां मोड़, औड़िहार, मटेहूं, सैदपुर, सिधौना समेत कई प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वाराणसी, जौनपुर, मऊ और आजमगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है।
रोडवेज और निजी बसों के संचालन का मार्ग भी बदला गया है। गाजीपुर डिपो से चलने वाली बसें स्टेशन रोड-फुल्लनपुर-बद्रीचंद्र पोखरा मार्ग से संचालित होंगी, जबकि वाराणसी की ओर से आने वाली बसें चौकिया ओवरब्रिज होकर डिपो पहुंचेंगी। लंका बस स्टैंड की बसों को भी विशेश्वरगंज मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, मरीज वाहन, स्कूल बस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें