फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रिमझिम तो कहीं हुई मुसलाधार बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश ने सबको चिंता में डाल दिया। इसके बाद आसमान में पूरी रात बादल छाए रहे। दूसरे दिन भोर में सर्द हवा के साथ बिजली कौंधने लगी। गरज-तड़प के साथ कभी रूक-रूक कर तो कभी तेज बारिश का क्रम दो घंटे तक चला। इस बीच, करंडा क्षेत्र में ओले पड़े और काफी हद तक फसलों को नुकसान पहुंचा। ऐसे में लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होने से जलजमाव की स्थिति बनी रही। शहर और ग्रामीण इलाके में शहर की गलियां और गांव के रास्ते चलने योग्य नहीं रह गए थे। शहर के कई मुहल्लों में सीवर की खुदाई करने के बाद कीचड़ से लोगों का चलना कष्टकारक हो गया है। सड़कों पर पानी लग जाने से बच्चों को जहां स्कूल जाने में परेशानी हुई। वहीं, लोगों को कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर दोपहर बाद धूप खिली और लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

शनिवार को भी मौसम बदला-बदला नजर आया। भोर के वक्त शहर में झूमकर मेघ बरसे तो कई ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। दोपहर बाद धूप खिली तो शाम तक धूप और छांव का खेल जारी रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम दूसरे दिन भी चलता रहा। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई। सुबह बारिश की वजह से बाजार भी सन्नाटा छा गया। चाय-पकौड़ी की दुकानें काफी विलंब से खुली। बारिश और बर्फ ने एक बार फिर से गलन के साथ ही ठंड में इजाफा कर दिया है। राहत के लिए लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लिया। सायंकाल भी मौसम ठीक न होने से लोग घरों में दुबक गए। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, भोर में करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। दिन भर मौसम खुुला न होने से लोग घरों में ही कैद रहे। शाम को तेज आवाज के साथ बिजली गरजने और चमकने से लोग डरे सहमे रहे। कुछ चट्टी-चौराहे और बाजारों में पानी जमा होने के कारण लोग आवागमन करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भांवरकोल संवाददाता ने बताया कि दिन भर बादल छाए रहे। तेज हवा बहती रही। शाम को कहीं-कहीं बूंदाबादी और हल्की बरसात हुई है। देवकली संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की रात तथा शनिवारल की भोर में कई स्थानों पर बरसात होने से ठंडक में इजाफा हो गया, जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य व्याप्त हो गया है। रेवतीपुर संवाददाता के मुताबिक इलाके में भोर में टहलने और खेत घूमने वाले लोग तेज हवा और चमक-गरज से भयभीत होकर खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर में घुस गए। आसामान से तेज बारिश के साथ बिजली के चमकने से चहुंओर डर कायम रहा। रेवतीपुर गांव के साथ ही आसपास के गांवों में कुछ जगह पानी जमा होने से कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आवागमन करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें