फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से हलाकान रहे लोग

Tue, 15 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाप रे बाप, इतना लम्बा जाम। अब इस जाम से कैसे पार पाया जाए। समझ में नहीं आ रहा है कि किधर से निकला जाए। पुलिस कर्मी भी यातायात को सुचारू कराने में असहाय दिख रहे हैं। कुछ इसी तरह की बातें करते रहे शहर के महुआबाग, सकलेनाबाद और विशेश्वरगंज में जाम में फंसे लोग। जाम के जकड़न का आलम यह था कि आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधा से पौन घंटे का समय लग गया। दर्जनों स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

लहुरीकाशी वासियों के लिए जाम की समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा बाकी जा रहा हो, जिस दिन लोगों को किसी न किसी मार्ग पर जाम का मुंह न देखना पड़े। मंगलवार को तो जाम की समस्या ने हद ही कर दी। करीब साढ़े 12 बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद और महुआबाग में जाम का जो झाम शुरू हुआ, वह कहीं एक से लेकर डेढ़ घंटा तो कहीं दो से लेकर तीन घंटा तक जारी रहा। आलम यह था कि लंका से लेकर ओवरब्रिज तक वाहनों की लाइन लगी रही। पूरा ओवरब्रिज वाहनों से भरा था। चारपहिया, बाइक, रिक्शा, साइकिल सहित पैदल आवागमन करने वालों के पैर भी भीड़ के बीच में थमे रहे। भीड़ में खड़ा होकर लोग यह सोचते रहे कि आखिरकार कैसे निकलें। जिधर भी वह नजर दौड़ा रहे थे, उधर जाम ही जाम दिखाई दे रहा था। आगे-पीछे निकलने को लेकर लोगों में कहासुनी के साथ ही तीखी झड़प भी होती रही। जाम में दर्जनों स्कूली वाहन भी फंसे रहे। उसमें सवार बच्चे परेशानी के बीच भीड़ को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें