फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। उधर,महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। जनपद में एक पखवाड़े तक अभियान चलेगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो अपनी पीढ़ी स्वस्थ व सशक्त पीढ़ी का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देगा। ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसमें पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम उद्घाटन किया। साथ ही 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने कहा कि महिला स्वास्थ्य को केवल व्यक्तिगत दृष्टिकोण से नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी देखने की आवश्यकता है। इस मौके पर महिला अस्पताल के अधीक्षक डा. केएन चौधरी, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय सिंह, नोडल अधिकारी डा. अंजली आदि मौजूद रहीं। उधर, करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य करंडा शैलेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान शैलेश कुमार ने मरीजों में फल वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें