फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीए-एमए में प्रवेश की तिथि फिर बढ़ी, अब 22 तक दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रवेश एवं समर्थ पोर्टल पर एडमिशन ग्रांट की तिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी प्राचार्य प्रो.अनीता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने वाले सभी छात्राएं समर्थ पोर्टल पर एडमिशन ग्रांट अवश्य करा लें।प्राचार्य ने बताया कि बीए एवं एमए के विभिन्न विषयों में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश/विषय प्रभारी से सीधे संपर्क कर प्रवेश 22 सितंबर तक अवश्य कराकर फीस जमा कर दें। इसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से प्रवेश का कोई अवसर नहीं मिलेगा। बीए में प्रवेश के लिए छात्राएं प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार से किसी भी कार्य दिवस पर 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य संपर्क कर अपना विषय आवंटन कराकर फीस जमा कर सकती हैं। एमए में नव प्रवेश की इच्छुक छात्राएं अपने संबंधित विभाग प्रभारी से संपर्क कर सीट रिक्त होने तक अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकती हैं। महाविद्यालय में सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। छात्राएं प्रतिदिन निर्धारित समय पर कक्षाओं में महाविद्यालय गणवेश में उपस्थित रहे। कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए महाविद्यालय में 75 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अभी तक जिन्होंने एडमिशन ग्रांट की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे सभी शिक्षार्थी तत्काल समर्थ प्रभारी डॉ. आनंद चौधरी से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करे। अन्यथा ऐसी छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश के बावजूद भी विश्वविद्यालय का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगी और ना ही यह छात्रवृत्ति या प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं टैबलेट के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें