फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हेल्थ वेलनेस सेंटर बीमार, बिजली भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए गांव में बनाए गए अधिकतर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य कल्याण केंद्र) की हालत खराब है। ये केंद्र बिना बिजली कनेक्शन और बुनियादी सुविधाओं के हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैदपुर तहसील क्षेत्र में कुल 21 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें भुजेहुआ, उचौरी, सौना, डहरा कला, होलीपुर, डहन, मुड़ियार आदि सेंटरों पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की तैनाती की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों पर अभी तक भवन का लोकार्पण तक नहीं हुआ है।
इसके कारण उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य उपकेंद्रों के जरिये संचालित किया जा रहा है। भुजेहुआ, उचौरी केंद्र पर भवन का निर्माण तो वर्षों पहले ही करा लिया गया लेकिन बिजली, पानी जैसी सुविधाओं से ये अब भी वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें