फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठेंगे 1673 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में संभावित है। इसमें जिले के 1673 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर स्थित केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में किसी एक विषय में फेल परीक्षार्थी को अगर इंप्रूवमेंट के तहत पास किया गया है तो वह परीक्षार्थी उस विषय में इंप्रूवमेंट के तहत परीक्षा देकर अपना अंक सुधार कर सकता है। अगर कोई परीक्षार्थी दो विषयों में फेल है तो वह कंपार्टमेंट के तहत एक विषय की परीक्षा दे सकता है। अगर वह उस विषय में पास हो जाता है तो उसे फेल वाले विषय में भी इंप्रूवमेंट का लाभ देते हुए पास कर दिया जाएगा। जहां तक इंटरमीडिएट की परीक्षा की व्यवस्था है, उसमें अगर कोई परीक्षार्थी एक विषय में फेल है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए अर्ह होगा। दो विषयों में फेल परीक्षार्थी को यह लाभ नहीं मिलेगा। कृषि भाग एक एवं दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोर्ड की तरफ से 10 जून तक का समय दिया गया था। इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट की आगामी परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1673 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 944 एवं इंटर के 729 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल के 480 एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 464 और इंटर में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 400 एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 329 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें