फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह बजते ही हैप्पी न्यू ईयर और आतिशबाजी की मची धूम

विज्ञापन
नगर के महुआबाग में बिक्री के लिए दुकान पर सजे फूल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद भी नए वर्ष को लेकर शुक्रवार को लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। रात बारह बजते ही लहुरी काशी में हैप्पी न्यू ईयर के साथ ही पटाखे की गूंज सुनाई दी। देर रात तक लोगों ने अपने प्रियजनों को मोबाइल आदि के माध्यम से नए वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन

पुराने वर्ष को अलविदा कहने के बाद नए वर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। नए वर्ष के स्वागत के लिए लोगों विशेषकर युवाओं ने कई दिन पहले से ही तैयारी की है। बीती रात जैसे ही 12 बजे वैसे ही लहुरी काशी में नए वर्ष की धूम शुरू हो गई। युवाओं ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देते हुए एवं आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान कुछ जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गीत-संगीत पर जमकर ठुमके भी लगाए। वहीं घर पर बुर्जुग, महिलाओं और युवतियों ने टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कार्यक्रम देखने के लिए आधी रात तक इनके जगे रहने से अधिकांश घरों से टीवी पर चलने वाले नए वर्ष के कार्यक्रम की आवाज सुनाई देती रही। अधिकांश लोगों ने अपने घर पर ही पार्टी रखकर अपने रिश्तेदार एवं यार-दोस्तों के साथ नए वर्ष के जश्न को सेलीब्रेट किया। हालांकि ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए अधिकांश लोग सजग दिखे।
फूल और बुके देकर किया खुशी का इजहार
गाजीपुर। नए वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए युवाओं की ओर से गुलदस्ता सहित गिफ्ट आइटमों की खरीदारी की जाती है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने नए वर्ष के स्वागत के लिए एक दिन पूर्व 31 दिसंबर को ही शहर के कई स्थानों पर फूल एवं गिफ्ट आइटमों की दुकानें सजा दी थी। शहर में महुआबाग में फूल-बुके की दुकानें लगी थी। इन दुकानों से लोगों ने फूल-बुके के साथ ही गिफ्ट आइटमों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें