युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल हन्नान राइनी को पुण्यतिथि पर याद किया। रजदेपुर देहाती स्थित शेखपुरा में में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बाबा तिवारी ने
वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी। डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राईनी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आज के नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। आशुतोष गुप्ता, अब्दुर राफे ज्या,
ओमप्रकाश भारद्वाज, मंसूर आलम राईनी, राजू बिंद, अमिताभ अनिल दूबे, शफीक अहमद, शेर खां, शमशाद खां, बटुक नारायण मिश्र, कुसुम तिवारी, अरविंद मिश्रा, शबीहुल हसन, रतनेश पांडेय ने श्रद्धांजलि दी।