फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के लारपुर छावनी गांव के पूर्वी छोर पर स्थित नाले के पास स्थित एक सिरीस के पेड़ से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का श्व नटकता मिला। इससे पूरे इलाके में दहशत कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास पड़ोस के गांव चकफरीद चौरहापार की तीन-चार बच्चियां शौच के लिए नाले की तरफ गई। उनकी निगाह पेड़ से लटकती लाश पर पड़ी। शव देखते ही वह सहम गई और चीखते -चिल्लाते गांव की तरफ भागी। सूचना मिलने पर गांव वाले नाले के किनारे जमा हो गए तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से लाश को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक सफेद व पीले रंग की लाइनिंग की शर्ट तथा लोअर पहने हुए था। पेड़ की जड़ के पास एक जोड़ी हवाई चप्पल पड़ा हुआ था, जो संभवत: मृतक का था। मृतक हुलिया से भट्ठे का मजदूर लग रहा था। पुलिस ने पास-पड़ोस के भट्टा मालिकों को शिनाख्त के लिए बुलावा भेजा है। सूचना पर सीओ सैदपुर राम बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ले थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसकी छानबीन की जा रही है। व्यक्ति की पहचान होते ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें