फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज

Tue, 16 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बरेजपुर गांव में 29 शौचालयों का पैसा गबन करने के आरोप में जिलाधिकारी संजय खत्री के निर्देश पर एडीओ पंचायत गंगा सागर कुशवाहा ने तत्कालीन ग्राम प्रधान सोहराब शाह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील तिवारी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। करमचंदपुर  गांव निवासी राजीव सिंह की  शिकायत पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह से शौचालय निर्माण के नाम पर धन लूटने की जांच कराया था।  बरेजपुर के ग्रामीणों ने जांच के दौरान बताया कि 57 शौचालयों का निर्माण नहीं  कराया गया है।
विज्ञापन


साथ ही लोहिया आवास दिलाने के लिए पूर्व प्रधान द्वारा लोगों  से पैसा वसूला गया है। इसके बाद भी आवास नहीं दिया गया। मामले की जांच के दौरान पाया गया  कि लापता विमान पर सवार वायु सैनिक छेदी सिंह यादव और एक अन्य सैनिक विजय  शंकर यादव के नाम पर बिना निर्माण के शौचालय का पैसा उतार लिया गया है।  गांव में एक भी मुस्लिम परिवार न होने के बावजूद पूर्व प्रधान की पत्नी  सहित पांच अल्पसंख्यक परिवारों के नाम भी शौचालय निर्माण की सूची में दर्ज  है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दिया।

जिलाधिकारी के  निर्देश पर एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने 29 शौचालयों का पैसा तीन लाख  अड़तालिस हजार रुपया के गबन का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। कोतवाली  प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि दोनो के खिलाफ धारा 409 के तहत रिपोर्ट  दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें