फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70वीं वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
70वीं वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
70वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार की सुबह सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी किसी देश अथवा व्यक्ति के लिए कलंक है। आज की पीढ़ी को आजादी के मूल्य को समझना होगा। आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी। 
विज्ञापन

 
कहा कि गर्व की बात है कि भारत आज दुनिया में एक ताकतवर देश के रूप में अपनी पहचान रखता है। आजादी मिलने के बाद से अब तक देश हर क्षेत्र में उन्नति कर चुका है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को नसीहत दी कि वे आमजन की सेवा के प्रति अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें।  इस मौके पर डीएम ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की पत्नियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इनमें अमिना देवी पत्नी अख्तर हुसैन गौसपुर, यशोदा देवी पत्नी भगवान आंकुशपुर, साजी पत्नी पन्नू सकरा हुसैनपुर, तेतरी देवी पत्नी  रामसकल सिंह यादव मलिकपुरा, कमला देवी पत्नी विश्वनाथ अग्रहरि रूईमंडी और  चीरा देवी पत्नी धर्मदेव सिंह मैनपुर शामिल रहीं।

डीएम के हाथों सम्मान पाकर वह सभी भावुक हो गई।समारोह में एडीएम आनंद शुक्ल, सीआरओ विद्याशंकर सिंह, एसडीएम उमेशचंद्र निगम सहित रोटरी क्लब के डॉ.एसपी श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिंह बंटी, डॉ. यूसी राय आदि मौजूद थे। सुबह स्कूली बच्चों की निकली प्रभात फेरी का समापन भी कलेक्ट्रेट में हुआ। इसी क्रम में डीएम उद्यान विभाग के उद्यान में पहुंचे। वहां उन्होंने पौधरोपण किया। पंद्रह अगस्त को जिले के सभी तहसीलों पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन


उद्यान को और सुंदर, आकर्षित बनाने पर बल दिया। इस मौके पर जिला उद्यानधिकारी डॉ.एसके वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उधर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने झंडारोहण करने के साथ परेड की सलामी ली। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी ने झंडा रोहण किया। जबकि सभी तहसीलों में सर्किल अफसरों ने तिरंगा फहराया और देश के सपूतों को नमन किया।जिला कारागार में जेलर विनय सिंह ने झंडारोहण किया। इसी प्रकार कोतवाली में शहर कोतवाल के साथ ही जिले के सभी थानों पर थानाध्यक्षों ने झंडारोहण किया। विकास खंडों में खंड विकास अधिकारी ने झंडा रोहण किया।

विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने झंडा रोहण किया। जहां सीएमओ डॉ. धर्मात्मा त्रिपाठी, डॉ. आरके सिन्हा ने सीएमओ कार्यालय परिसर में झंडा रोहण किया। वहीं सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने झंडा रोहण किया। इसी क्रम में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और बीआरसी पर खंड शिक्षाधिकारियों ने झंडा रोहण किया। उधर जिला पंचायत परिसर में चेयरमैन डॉ.वीरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण किया। अपर मुख्य अधिकारी एमपी दूबे सहित अन्य पंचायत कर्मी भी  मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें