फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गुरु होंगे रेफरी, शिष्य दिखाएगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में औड़िहार क्षेत्र के गुरु और शिष्य दोनों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कुश्ती कोच रामाशीष यादव प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाएंगे, जबकि उनके शिष्य सूरज यादव 61 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुश्ती कोच रामाशीष यादव ने बताया कि सूरज यादव अंडर-23 वर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह महार्षि दयानंद (एमडी) यूनिवर्सिटी, रोहतक के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सूरज ने भुजाड़ी के अखाड़े से कुश्ती की शुरुआत की थी। लगातार मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। कोच ने विश्वास जताया कि सूरज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें