फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन धंसने से कोड़री गांव के ग्रामीणों में भय व्याप्त

विज्ञापन
मरदह थाना के कोड़री गांव के सागड़ पोखरे के किनारे जमीन धंसी जमीन में भरा पानी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के सागड़ पोखरे के किनारे रविवार को दो मीटर चौड़ाई की परिधि में जमीन धंस गई। यह देख स्थानीय लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से जमीन धंसने वाले स्थान पर नलकूप की बोरिंग कराई जा रही थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण नलकूप की बोरिंग पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में कुछ दूरी पर बोरिंग का कार्य किया गया था। बोरिंग कर छोड़े गए स्थान पर जमीन धंसने से गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीण सुभाष यादव, मोहर यादव, बब्बन चौरसिया, फेंकू पांडेय, देवचरन यादव, नगदू यादव, दुर्गविजय सिंह, रविंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पूर्व केंद्रीय भूगर्भ विभाग ने उस स्थान पर बोरिंग करवाई थी लेकिन सफल न होने पर दूसरे स्थान पर बोरिंग कराई गई थी। उस स्थान को मिट्टी डालकर पाट दिया गया था।
कोड़री गांव के ग्राम प्रधान जगनरायन यादव ने बताया कि जमीन धंसने की जानकारी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आवागमन बाधित करने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई। उक्त स्थान के पास से होकर ग्रामीण काफी संख्या में प्रतिदिन आवागमन करते है। गड्ढे की परिधि में दूरी तक जमीन धंस गई है, जिसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जमीन धंसने की सूचना डीएम सहित अन्य अधिकारियों को दी गई है। इधर तहसीलदार अमित शेखर और क्षेत्रीय लेखपाल जनक यादव के साथ पुलिस टीम ने मौका मुआयना करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कोट
मौके पर राजस्व टीम को भेज कर जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। जल्द ही वहां विशेषज्ञों की टीम पहुंच कर जांच करेगी।-कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम कासिमाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें