फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज की मांग न हुई पूरी, दूल्हे ने दुल्हन को रास्ते में ही वाहन से उतारा

Sun, 06 Jun 2021 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले विदाई कराकर दूल्हा दुल्हन को ले जा रहा था। इसी बीच वाहन को रास्ते में रोककर दुल्हन को उतार दिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दहेज का मांग पूरी न होने पर दुल्हन को बीच रास्ते में वाहन से उतार दिया। इस मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले विदाई कराकर ले जा रहे दुल्हे ने दुल्हन को दहेज की मांग पूरी न होने पर वाहन से उतार दिया। रविवार को पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई। तहरीर के बाद मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नवविवाहित के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से शिव मंदिर में शादी हुई थी। तीन जून को पुत्री विदा होकर पति के साथ ससुराल जा रही थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों द्वारा दो लाख नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर दूल्हे ने दुल्हन को वाहन से उतार दिया था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें