फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 17 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के तीसरे दिन सोमवार पर जिले के सभी शिव मंदिरों में देवाधिदेव की आराधना की धूम रही। सुबह से भगवान शिव के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रात तक बना रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने
विज्ञापन


जलाभिषेक कर शीश नवाया। भगवान भोले नाथ के जयकारों से सभी शिवालय गुंजायमान  रहे।   
सावन के तीसरे सोमवार पर भोर से शिव मंदिरों पर भक्तों के दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो

गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों सहित बच्चे शामिल थे। शहर के अति प्राचीन शिव मंदिर मिश्रबाजार, ददरीघाट, चीतनाथ, लालदरवाजा, बड़ामहादेवा सहित कई  अन्य शिवालयों ने शिव भक्तों का जलभिषेक कर पूजन अर्चन

किया। इस दौरान  उन्होंने मन्नतें भी मांगी। मरदह संवाददाता के अनुसार जिले के प्रसिद्घ  महाहर धाम पर भोर से ही शिव की आराधना का जो क्रम शुरू हुआ वह रात तक बना रहा। हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों
विज्ञापन


सहित आस पास  के अन्य जिलों के शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर शिवघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध  किये गए थे। इसके अलावा सैदपुर, मुहम्मदाबाद,

करीमुद्दीनपुर, कासिमाबाद,   बिरनो, दुबिहा, करंडा , सादात, देवकली, भदौरा, दिलदारनगर, नोनहरा, गहमर,  भांवरकोल, नंदगंज, बहरियाबाद, दुल्लहपुर आदि क्षेत्रों में भी सावन के  तीसरे सोमवार पर शिवभक्ति की आराधना की धूम होती रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें