फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विकास करने पर ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत विकास कार्य कराने पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालीं 5 ग्राम पंचायतों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया जुलाई महीने से चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। ग्राम प्रधान ऑनलाइन तरीके से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के बाद प्रदेश स्तर पर गठित टीम की ओर से सर्वे का कार्य किया जाएगा। सर्वे में बेहतर पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया जाएगा। जनपद के 16 ब्लॉकों में 1238 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं आवेदन के साथ ग्राम प्रधानों को 9 थीम पर अपने गांव के विकास का ब्यौरा देना होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना है। सर्वे में वर्ष 2024 से 2025 तक कराए गए विकास कार्यों को परखा जाएगा। इसके आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत को अंक दिए जाएंगे। सितंबर में जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच करके चयन के सापेक्ष न्यूनतम दोगुनी ग्राम पंचायतों का चयन करेगी। प्रभारी डीपीआरओ निलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत उत्कृष्ट विकास कार्य कराने वालीं ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कुछ ऐसे मिलेगा पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार - 35 लाख
द्वितीय पुरस्कार - 32.5 लाख
तृतीय पुरस्कार - 30 लाख
चतुर्थ पुरस्कार - 25 लाख
पांचवां पुरस्कार - 20 लाख
इन बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन-गाजीपुर। महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना, आश्रय स्थल, पंचायत का आय आदि बिंदुओं पर संबंधित ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें