फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में लगा एटीएम

Sun, 27 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
 डाकघर के उपभोक्ताओं को भी एटीएम की सुविधा मिलने वाली है। प्रधान डाकघर परिसर में एटीएम की स्थापना कर दी गई है। अप्रैल महीने में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। बैंकों की तर्ज पर डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को लेन-देन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत डाकघरों को कोर बैंकिंग सोल्यूशन (सीबीएस) से लैैस किया जा रहा हैै। जिले में प्रधान डाकघर सहित 52 डाकघर हैं। इनमें से चालीस अधिक डाकघरों में सीबीएस सुविधा का शुभारंभ हो चुका है। जिन डाकघरों को सीबीएस से लैस किया जा चुका है उनमें प्रधान डाकघर, सिटी उप डाकघर, मरदह, सतरामगंज बाजार, देवकली, गाजीपुर रेलवे स्टेशन, पीरनगर, डिग्री कालेज, सुभाषनगर, नंदगंज, नंदगंज सुगर मिल, सैदपुर, सैदपुर बाजार, औड़िहार, रामपुर, सादात, जमानिया, जंगीपुर, मलिकपुरा, जखनिया, उसिया, दिलदारनगर आदि डाकघरों में सीबीएस सेवा उपलब्ध हो गई है।

आने वाले दिनों में जिले के शेष डाकघर भी सीबीएस से लैस हो जाएंगे। उपभोक्ताओं को लेन-देन की झंझट से निजात दिलाने के लिए की जा रही इस कवायद के साथ ही एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एटीएम बूथ का निर्माण और सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेने के बाद प्रधान डाकघर परिसर स्थित बूथ में एटीएम की स्थापना कर दी गई है। डाकघर को पूर्व में एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है। इस संबंध में प्रधान डाकघर के डाकपाल आरएस वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड जारी किया जा रहा है, अप्रैल माह से एटीएम का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें