चीतनाथ में धरना स्थल पर शनिवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफों ने अर्धनग्न होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के 39वें दिन शनिवार को चीतनाथ स्थित धरना स्थल सो केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से इस्तीफे की मांग की गई।
संगठन के संरक्षक जवाहर लाल वर्मा ने कहा कि ध्यान आकृष्ट करने के लिए हमने अर्धनग्न होकर विरोध किया है।
महामंत्री संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप वर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लगन में आम आदमी की असुविधा को देखते हुए 11 से हड़ताल समाप्त होगी लेकिन विरोध जारी रहेगा। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामहौसला वर्मा विवेक सिंह शम्मी, विक्रम अग्रहरी, दिनेश वर्मा, शंभू वर्मा मौजूद रहे।