फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी की परीक्षा कल से

Sun, 10 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के संबंध में शिक्षकों के साथ बैठक करते अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
 मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इस वर्ष की परीक्षा में 93 सौ से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नकल रोकने के लिए दो सचल दस्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार बोर्ड की परीक्षा 11 से 26 अप्रैल तक होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बीते वर्ष जहां करीब सात हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इस बार 9324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। अबकी 4016 छात्र और  5308 छात्राएं इम्तिहान देंगी। इस बार की बोर्ड परीक्षा राजकीय इंटर कालेजों एवं एडेड विद्यालयों पर होने जा रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी केंद्रों को रविवार को प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मदरसा अजीमिया को संकलन केंद्र बनाया गया है। सबसे ज्यादा 1534 परीक्षार्थी एमएएच इंटर कालेज में इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें