फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूसुफपुर स्टेशन पर रुकी गोदिया एक्सप्रेस, किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हुआ है। बुधवार को पहले दिन ट्रेन का ठहराव होने पर लोगों ने चालक का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

लंबे समय से लोगों की मांग थी कि गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित हो। बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर 12231 अप बरौनी गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा है। पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शाम 5:05 बजे जब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकी तो लोगों ने ट्रेन के चालक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विरेंद्र राय, पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय, कृपाशंकर राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें