फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरों का नाश करने के लिए हुआ भगवान का जन्म : पं. अजीत आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। पं. अजीत आचार्य ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। वे बोगना गांव में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म होते ही अयोध्यावासी हर्षित हो गए। साथ ही नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। महाराजा दशरथ के यहां महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को पुत्र योग का संयोग बना। भगवान राम के जन्म के बाद अयोध्या में हर तरफ खुशियां मनाई गई। भगवान श्रीराम के जन्म पर राजा दशरथ पूरे नगर में मिठाइयों का वितरण करवाए। नगर में हर घर में बधाई गीत का गायन किया गया। वहीं आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, बबीता देवी, आशीष कुमार, सत्यनारायण, मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें