फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 12 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अभियान चलाकर गंगाघाट की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सभी लोग अपना योगदान दें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विकास सिंह ने स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए स्वच्छता को महत्वपूर्ण बताया।

 डा. वंदना ने कहा कि गंगा को पवित्र रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने शहर के सुभाषनगर, मियांपुरा तथा नियाजी मुहल्ले में जाकर आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कर निरक्षर, निराश्रित पुरुष-महिला और स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों को चिन्हित किया।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे व्यक्तियों को भी चिन्हित किया जिनका मतदाता के रूप में अभी तक पंजीकरण नहीं हो पाया है। इस अवसर पर डा. केके तिवारी, डा. एसके पांडेय, शिवकुमार, शंभूशरण, अकबरे आजम, डा. दिवाकर मिश्र, रमेशचंद्र पांडेय आदि ने छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें