शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सब का मन मोह लिया। काॅलेज की प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने कहा कि छात्रों में कंपटीशन की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाए। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 2660 है, जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में सर्वाधिक संख्या है। विशिष्ट अतिथि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर की पूर्व प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने महाविद्यालय के कर्मठ शिक्षकों एवं प्रतियोगी छात्रों की प्रशंसा की।
डाॅ. उदयभान यादव ने अभिनंदन पत्र का वाचन कर मुख्य अतिथि को प्रदान किया। काॅलेज की प्रतियोगिताओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार ने छात्रों को भरोसा दिया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य डा. अनिता कुमारी, डा. राजेश कुमार, डाॅ. मनोज कुमार यादव ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा डाॅ. राशिद रब्बानी, डाॅ. आस्था साक्षी, डाॅ. आदित्य कुमार, डाॅ. नीलेश राय, डाॅ. अखिलेश कुमार, डाॅ. निरंजन यादव, डाॅ. विकास सिंह, डाॅ. शशी श्रद्धा, डाॅ. प्रमोद कुमार, डाॅ. मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन डाॅ. माधवम सिंह ने किया।