सुहवल। युवा फुटबॉल क्लब पटकनिया के तत्वावधान में चौथी अंतर जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में गाजीपुर इलेवन ने सुहवल को 3-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
मध्यांतर से पहले मैच के 17वें मिनट में गाजीपुर इलेवन के मनोज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक गाजीपुर इलेवन ने बढ़त को कायम रखा। मैच के 54वें मिनट में सुहवल के राहुल ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 63वें मिनट में गाजीपुर इलेवन के अजय ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के 81वें मिनट में गाजीपुर इलेवन के संजय ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। मैच समाप्त होने तक गाजीपुर इलेवन ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं कमेंट्री दुर्गेश यादव ने की।