फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रकृति के करीब आएगा गाजीपुर पांच वेटलैंड से बढ़ेगा ईको पर्यटन

विज्ञापन
वेटलैंड बनाने के लिए कुरैना में चिहिंत भूमि। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद को ईको-पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा जनपद के पांच ब्लॉकों में कुल 178.4940 हेक्टेयर क्षेत्र में वेटलैंड विकसित करने का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जिले में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना और एक संपूर्ण ईको-प्रणाली का निर्माण करना है।
विज्ञापन

प्रस्तावित वेटलैंड्स के विकास से गाजीपुर में प्राकृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यह परियोजना न केवल स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेगी। वेटलैंड्स में जलकुंभी, जलीय पौधे, जीव-जंतुओं और पक्षियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग की योजना के अनुसार, इन पांच वेटलैंड्स के माध्यम से एक मजबूत ईको-प्रणाली विकसित किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रवासी पक्षियों को उनके प्रवास के दौरान एक सुरक्षित आश्रय मिल सके। वातावरण को पक्षियों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक जलीय पौधों और जीवों को भी विकसित किया जाएगा।
यह परियोजना गाजीपुर को पक्षी प्रेमियों और प्रकृति में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। जनपद के मरदह ब्लॉक क्षेत्र में 16.636, सैदपुर 12.906, जमानिया 133.00, मुहम्मदाबाद 11.7110 व बाराचवर ब्लॉक क्षेत्र में 178.4940 हेक्टेयर में एक-एक वेटलैंड विकसित होंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
गाजीपुर। वेटलैंड्स का विकास पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये आर्द्रभूमियां जल संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि और वायुमंडलीय शुद्धिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अतिरिक्त, ईको-पर्यटन के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय समुदायों को लाभ होगा।
यह होता है वेटलैंड
वेटलैंड (आर्द्रभूमि) वह क्षेत्र है जहां जमीन साल के ज्यादातर समय या पूरे वर्ष पानी से भरी रहती है या नमी से सराबोर होती है।
वेटलैंड के प्रमुख कार्य
बाढ़ नियंत्रण : यह बारिश का अतिरिक्त पानी अपने अंदर समाकर बाढ़ के खतरे को कम करता है।
भूजल पुनर्भरण : यह पानी को धीरे-धीरे सोखकर जमीन के नीचे जलस्तर को बढ़ाता है।
कार्बन सोखना : ये क्षेत्र बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर जलवायु संतुलन में मदद करते हैं।
जनपद में पांच वेटलैंड विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके माध्यम से पूरा ईको प्रणाली विकसित की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें