करीब 15 से 20 मिनट बाद ऑक्सीजन सिलिंडर हटने के बाद वहां के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से गुहार लगाता रहा, लेकिन सभी ने उसकी बात अनसुनी कर दी। इस पर उसने जिलाधिकारी एमपी सिंह के पास इसकी शिकायत की तो स्वंय डीएम ने मामले को संज्ञान लेकर तीमारदार से बात करने के साथ आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर को नसीहत देते हुए मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्देश। ऐसे में वायरल वीडियो को सुनकर जनपद के लोग जिलाधिकारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
प्रत्येक दिन मरीजों से बात कर उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाता है। ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। अगर कोई ऐसा भ्रम फैलाता है तो ठीक नहीं है। सबको एकजुट होकर महामारी से सामना करने की आवश्यकता है।- एमपी सिंह, डीएम