उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर गाजीपुर में शिक्षकों ने मंगलवार को आस्तीन चढ़ा ली। विभिन्न विकास खंड क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
नगर संसाधन केंद्र पर आयोजित धरना में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों का शोषण बंद करे। हिमांशु अग्रवाल ने शिक्षक हित के मुद्दों को उठाया। इस मौके पर नफीस उर रहमान, प्रदीप पांडेय, अदनान अहमद, रितेश सिंह, सुहेल अहमद, फरजाना बानो, परवेज अहमद अंसारी, सबीहानिजाम, शीला सिंह, सरोज भारती, बिंदु सिंह सहित नगर के सभी अध्यापक, शिक्षामित्र, रसोइया एवं अनुदेशक उपस्थित थे। अध्यक्षता मंसूर अशरफ एवं संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।
रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार बीआरसी पर धरना सभा में संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर हम अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रवीण शुक्ला ने कहा कि रसोइया से सरकार की ओर से तय मजदूरी से भी कम पर काम लिया जा रहा है। धरना के बाद प्रमुख सचिव को मांग पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया। सभा में कृष्ण कुमार सिंह, इकबाल अंसारी, प्रेम उपाध्याय, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, संजय खरवार, विनोद सिंह, मनोरमा सिंह, सुधाकर सिंह, उस्मान, कृष्णकुमार, सुधाकर सिंह, बलवंत सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रभात पाल, निरंजन सिंह उपस्थित थे। संचालन विजयेंद्रनाथ सिंह ने किया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर स्थित बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्राथमिक शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करती चली आ रही है। प्राथमिक शिक्षक और कर्मचारी इस वादाखिलाफी को अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश यादव, इसरार अहमद सिद्दीकी, राघवेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, संतोष राय, नीलम, ज्योत्सना सोनी, रमेश यादव, संगीता यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
भीमापार संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र सादात पर धरना सभा में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, सुभाष यादव, शीतला प्रसाद यादव, संजय कश्यप, यशवंत राम, वंशराज यादव, बांकेबिहारी सिंह, राजेश कुमार राय, रामदरश प्रसाद, हरिचरण यादव, प्रहलाद भारद्वाज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामेश्वर यादव एवं संचालन डॉ. अभिषेक यादव ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार बीआरसी परिसर में हुई सभा में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि मांगों की अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर वेदप्रकाश पांडेय, महेंद्रनाथ सिंह यादव, जगदीश, राजेश गुप्ता, जगदीश नारायण चतुर्वेदी, राजेश भारती, दुर्गाप्रसाद सिंह, सत्यवती मौर्य, शंकर राम, अजय कुमार तिवारी, भोलानाथ यादव, रविंद्र यादव, अरविंद कुमार, हीरालाल यादव, शिवशंकर कुशवाहा, सुरेश यादव, हरिनाथ सिंह यादव, त्रिलोकी पासवान, अरविंद कुमार यादव, मंगल यादव, विरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह यादव, संध्या सिंह, पवन कुमार, रजनी सिंह, आशीष कुमार यादव, कुनेश्वर सिंह यादव, राजबली दास आदि उपस्थित थे।