फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर गाजीपुर एसपी ने गीत गाकर ट्रेनिंग पुलिस कर्मियों का किया मनोरंजन

Sun, 15 Nov 2020 09:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गीत गाते गाजीपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर के पुलिस कप्तान डॉ. ओमप्रकाश सिंह कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही साथ गीत संगीत में भी काफी रुचि रखते हैं। रोशनी के पर्व दीपावली पर देर शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनिंग ले रहे आरक्षियों (रिक्रूटों) के बीच गीत गाकर उनका मनोरंजन किया। जिससे उन्हें परिवार से दूर रहने की कमी न महसूस हो।

विज्ञापन


दीपावली को देर रात पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह ने गाना गाकर दीपावली के इस पावन पर्व में चार चांद लगाने का कार्य किया। इसकी सबने खूब सराहना की।

पुलिस अधीक्षक इसके पहले भी समय-समय पर गीत के माध्यम से समाज को संदेश देते रहे हैं। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने कोविड-19 पर गीत गाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया था। इतना ही नहीं जब वह खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए और क्वारंटीन रहने के दौरान भी उन्होंने गीत गाकर अपने दर्द को हल्का करने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें