फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मिश्रबाजार में सरेराह गोली मारकर जूता कारोबारी के बेटे की हत्या, शुभम चौबे पर प्राथमिकी

Tue, 10 Nov 2026 10:55 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के मिश्रबाजार में मंगलवार शाम कार सवार हमलावरों ने जूता कारोबारी के बेटे मोहम्मद कौशेन (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मिश्रबाजार में मंगलवार शाम करीब छह बजे सराफा दुकान के पास कार सवार हमलावरों ने जूता-चप्पल कारोबारी के बेटे मोहम्मद कौशेन (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद की तहरीर पर पुलिस ने शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद दाऊद की रौजा इलाके में जूता-चप्पल की दुकान है। उनका बेटा कौशेन भी दुकान पर बैठता था। पिता के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कौशेन दुकान से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान मिश्रबाजार में सराफा दुकान के पास कार सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गर्दन और पेट में लगी गोली
मोहम्मद दाऊद ने पुलिस को बताया कि बेटे के बाईं तरफ गर्दन और पेट में गोली लगी थी। घटना के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल के आपात कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली।

Trending Videos
विज्ञापन

पिता ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के पिता ने अपनी तहरीर में शुभम चौबे उर्फ लेखपाल को आरोपी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली के दिन भी शुभम ने एक युवक पर हमला किया था, जो अस्पताल में भर्ती है। दाऊद का दावा है कि पुलिस ने पहले शुभम को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर में कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी कही। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

चार पुलिस टीमें दे रहीं दबिश
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शुभम चौबे उर्फ लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम समेत अन्य पुलिसकर्मी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।

दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मिश्रबाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी सिटी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार से उतरकर आरोपी ने कौशेन को गोली मारी। फुटेज के जरिये यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे।

एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें