फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: गाजीपुर हादसे में मृतकों की संख्या हुई नौ, अस्पताल में एक और महिला की हुई मौत

Sat, 01 Feb 2025 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Road Accident : गाजीपुर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हादसे के दौरान मौके पर छह लोगों की मौत हुई थी, जिसकी संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। 
विज्ञापन
Ghazipur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


ये है मामला
हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी गोरखपुर के रहने वाले थे। 

पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सुभावती की देर रात में मौत हो गई। जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


इन लोगों की हुई मौत

  • सुधा चौरसिया (55)
  • इसरावती (45)
  • अमर सिंह (45)
  • नित्या सिंह (05)
  • श्याम सुंदर (45)
  • सरेंद्र गुप्ता (54)
  • सुभावती 
  • पुष्पा देवी (40)
  • लीलावती (40) (भगवानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें