फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आईजीआरएस पर निस्तारण में गाजीपुर पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस ने प्रदेश में मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में मार्च में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आईजीआरएस के मामलों की लगातार मॉनिटरिंग और सख्त निर्देशों का ही परिणाम है कि जनपद को यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर हुए मूल्यांकन में गाजीपुर की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई, जो प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वश्रेष्ठ रही। एसपी ने बताया कि जनपद के 27 थानों में से 23 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो पुलिसिंग की गुणवत्ता और जवाबदेही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों को ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है। थाना प्रभारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर आख्या भेजी जाती है। एसपी ने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्यशैली बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाएगा, ताकि पुलिस पर लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें