वहां से अनुमति मिलने के बाद जो पुलिस टीम सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में लखनऊ स्थित अफशां अंसारी के फ्लैट को कुर्क करने गई, उसी पुलिस टीम ने शस्त्र को कब्जे में लिया है। टीम देर रात कोतवाली पहुंचेगी और कार्रवाई के बाद मालखाने में शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई करेगी।
अब तक पुलिस प्रशासन की टीम ने आईएस 191 मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित 85 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शस्त्रों को थाने में जमा कराया जा चुका है। इसके जमा होने से संख्या 86 हो जाएगी।
इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। कोतवाली टीम ने शस्त्र को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक टीम वापस आ जाएगी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शस्त्र मालखाने में जमा होगा।