विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी एवं दोनों साले सरजील रजा आतिफ एवं अनवर शहजाद की नगर स्थित सैय्यदबाड़ा में एक करोड़ 18 लाख की बेनामी संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क कर ली गई थी। वहीं मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की लखनऊ के मेट्रो टावर पेपर मिल कंपाउंड स्थित एक करोड़ के फ्लैट को गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से कुर्क कर लिया।
इस संबंध में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि गाजीपुर डीएम के आदेश के क्रम में लखनऊ पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के लखनऊ के मेट्रो टावर पेपर मिल कंपाउंड स्थित एक करोड़ के फ्लैट को कुर्क कर जब्त कर लिया गया।