फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशु तस्करी कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 07:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निकास द्वार पर वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रेलर वाहन पर लगे नंबर प्लेट को देख शक के आधार पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान चेकिंग करने पर 24 पशु पाए गए। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पशुओं को बरामद किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निकास द्वार पर घेराबंदी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशुओं को लादकर बिहार की ओर जा रहे ट्रेलर को पकड़ लिया। तलाशी पर 24 पशुओं को बरामद किया गया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
मुखबिर से मिली सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस पखनपुरा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निकास द्वार पर वाहनों की चेकिंग शुरू की दी। कुछ देर बाद एक ट्रेलर आते हुए दिखाई दी। वाहन पर लगे नंबर प्लेट को लेकर शक होने पर पुलिस ने रोक लिया। 

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव निवासी तहसीम और मीरापुर थाना के संबल हेड़ा गांव निवासी इनाम कुरैशी बताया। दोनों का चालान करते हुए पुलिस ने पशुओं को गोश्रय स्थल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली
थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें