फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर फेंका एसिड, कंधा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार देर शाम छह लोगों द्वारा शरीर पर एसिड फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसिड से जले स्थान को देख पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार की देर शाम थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि मैं करीमुद्दीनपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े चार बजे मैं जैसे ही गांव के पोखरे के पास पहुंची कि पहले से घात लगाए बैठे शेरमठ गांव निवासी भोला यादव, विनय यादव, हरि यादव, रामा यादव, नगीना यादव एवं रानी कनौजिया घेर कर जान मारने की नियत से मेरे ऊपर पर एसिड फेंक दिया, जिससे मेरा दाहिना कंधा जल गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल मुआयना स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर पर कराया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर में या मौखिक इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि किन कारणों को लेकर उसके साथ यह घटना हुई। फिर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि महिला के शरीर पर टायलेट साफ करने में इस्तेमाल करने वाला एसिड फेंका गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें