फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के जिम्मेदार लोगों पर हो कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहवल क्षेत्र के सरैया और कासिमपुर गांव के बीच हुए विवाद को लेकर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से ओमप्रकाश सिंह से मिला। जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने एसपी से वार्ता कर दोनों गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि दोनों गांव के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाकर शांति व्यवस्था स्थापित की जाए। निर्दोष ग्रामवासियों का उत्पीड़न बंद न किया जाए। दहशत के माहौल को सामान्य करते हुए ग्रामीणों को गांव में रहने दिया जाए, महिलाओं, बुर्जुगों, नाबालिग छात्रों को प्रताड़ित न किया जाए, कानूनी कार्रवाई के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद किया जाए। गिरफ्तार निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा करने के साथ ही घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक बिंद, निजामुद्दीन खां, हरेंद्र विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, तहसीन अहमद, चंद्रिका यादव, रामलाल प्रजापति, कमलेश यादव, रमेश यादव, सदानंद यादव, संदीप यादव, आदित्य यादव, द्वारिका, बलिराम यादव, जगतमोहन बिंद, मनोज यादव, राजेश यादव, अखिलेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें