फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज कर सराफ से मांगी जा रही 10 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैसेज कर सराफ से मांगी जा रही 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को पत्रक देकर सुरक्षा की लगाई गुहार
कहा, पैसा न देेने पर मिल रही जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। व्यापारियों का एक प्रतिनिधमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से मिला। इस दौरान उन्हें पत्रक देकर आरोप लगाया कि मेरे मोबाइल पर 10 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजनटोली मुहल्ला निवासी नीरज वर्मा ने पत्रक में कहा है कि मैं सराफा व्यवसायी हूं। मेरे मोबाइल पर कुछ दिनों से 10 लाख की रंगदारी की मांग का मैसेज आ रहा है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे मेरे साथ ही मेरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। भयवश हम लोग न तो चैन से रह पा रहे हैं और न ही चैन की नींद सो पा रहे हैं। हर समय मन में भय बना रह रहा है। मैने इस घटना की जानकारी कोतवाली में दी है। मामले की जांच-पड़ताल कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में अनूप कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, विजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, रूपेश वर्मा, अबू फखर खां, गुड्डू केशरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
वेदप्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें