फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझने पर एसडीएम ने चार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद में एक पक्ष द्वारा पुलिस से उलझने के कारण उप जिलाधिकारी कासिमाबाद ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया। उप जिला अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में आज सुबह राजेश यादव की जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र यादव के पक्ष से जमीन संबंधी विवाद को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस विवाद को देखते हुए राजेश यादव ने पहले तो डायल-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही राजेश यादव का विरोधी पक्ष पुलिस से उलझ गया। इसके बाद चीता मोबाइल पुलिस भी वहां पहुंची। फिर भी विवाद शांत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शौकत अली अपने हमराहियों के साथ वहां पहुंचे तो देवेंद्र यादव का पक्ष पुलिस से उलझ गया। इस पर पुलिस दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को पकड़कर थाना ले आई और शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम वर्मा ने दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में राजेश यादव के साथ दूसरे पक्ष से परमा यादव, मुकेश यादव एवं रविंद्र यादव हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुहम्मदपुर कुसुम गांव में एक पक्ष द्वारा मना करने के बाद भी मिट्टी आदि डाला जा रहा था। इसे दूसरा पक्ष रोकने लगा। शिकायत पर पहुंची पुलिस के साथ एक पक्ष उलझ गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें