फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से ठंड में इजाफा, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर महाविद्यालय में ठंड से बचने के लिए अलाव तापती छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। दो दिनों से हो रही बूंदाबादी से ठंड में फिर इजाफा हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा रहा तथा दिन भर ठंडी हवाएं भी चलती रही। इधर बीच-बीच में बूदांबादी से भी ठंड पर काफी असर पड़ा। शाम के वक्त सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बर्फीली हवा और ठंड बढ़ने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर बरसात से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। स्टेशनों, कस्बों तथा चट्टी-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न किए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बुधवार की रात को हुई छिटपुट बरसात से सर्दी में इजाफा हो गया है। शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड एवं गलन के चलते दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे जिससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव के सहारे राहत पाते दिखे। कठवामोड़ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर कहीं अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार बारिश हो जाने के कारण फ़सलों को नुकसान हुआ है। रात तथा भोर में कई स्थानों पर बरसात होने से ठंड में इजाफा हो गया जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। शासन द्वारा प्रमुख बाजारों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं किए जाने से आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बरसात के बाद सर्द हवा और ठंड ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ठंड लौटने से पुन: लोग गर्म कपड़ों में लिपट गए हैं। देवकली संवाददाता के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में बरसात होने से ठंड में इजाफा हो गया है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें