फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों ने किया फायर, तीन किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के लोहापुर गांव के जोगीबीर गंगा घाट के किनारे मंगलवार की देर रात नाव से शराब लेकर जा रहे तस्करों से किसानों द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने तमंचा से फायर कर दिया। छर्रा लगने से तीन किसान घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

इलाके के लोहापुर गांव के जोगीबीर गंगा घाट के किनारे रात में कई किसान खेतों की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे पांच की संख्या में लोग शराब के साथ गंगा किनारे पहुंचे। वहां मौजूद किसानों ने उनसे पूछताछ किया तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया। शराब के साथ नाव पर सवार होने के बाद एक तस्कर ने तमंचा से किसानों को लक्ष्य कर फायर कर दिया। छर्रा लगने लोहारपुर गांव निवासी किसान मुलायम यादव (22), रिंकू यादव (25) और रामलाल यादव (50) घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसान भी दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें