फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं पता चला गंगा में कूदे युवक का

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत हमीद सेतु से बीते दिनों गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस के साथ ही परिजन अपने प्रयास के साथ ही गंगा में युवक की तलाश में जुटे रहे। युवक का कुछ पता न चलने पर परिजन रोते-बिलखते ऊपर वाले की दुहाई देते रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रुईमंडी मुहल्ला निवासी नरेश गुप्ता का पुत्र रवि गुप्ता (22) बुधवार की सुबह करीब आठ बजे हमीद सेतु से गंगा में कूद गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रजागंज चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मछुआरों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरु करा दी थी, लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को भी युवक का कुछ पता नहीं चला और खोजबीन का कार्य जारी रहा। इस दौरान परिवार के लोगों की निगाहें गंगा की लहरों पर टिकी रहीं। गोताखोर जैसे ही पानी के अंदर जा रहे था, परिजन यह कयास लगाने लग रहे थे कि शायद इस बार पता चल जाए, इसी बीच खाली हाथ गोताखोरों के पानी से ऊपर आने पर निराश होकर रोते-बिलखते हुए ऊपर वाले की दुहाई देने लग रहे थे। मौजूद मुहल्लावासी उन्हें सांत्वना देने में जुट जा रहे थे। इस संबंध में रजागंज चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि गंगा में कूदे युवक की तलाश गोताखोरों के माध्यम कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें